लखनऊ, जनवरी 10 -- केजीएमयू में दो लाख की सर्जरी महज 10 हजार में की 11 माह के बच्चे के सिर का आकार सामान्य से दोगुना बड़ा हो गया था लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने 11 माह के मासूम के सिर की सर्जरी कर नया जीवन देने में कामयाबी हासिल की है। जन्म से ही बच्चे के सिर में पानी जमा हो गया था जो कि धीरे-धीरे बढ़ रहा था। नतीजतन बच्चे का सिर सामान्य से दोगुना हो गया था। इसकी वजह से बच्चे को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था। आलमबाग स्थित जेल रोड निवासी विकास महतो के बच्चे को सिर में पानी बढ़ने की जन्मजात बीमारी थी। चिकित्सा विज्ञान में इस बीामरी को हाईड्रोसेफेलस कहते हैं। यह बीमारी एक हजार में एक बच्चे को होती है। इसमें बच्चे का सिर का आकार सामान्य से दोगुना बड़ा हो गया था। उसकी आंखें तक बंद होने लगी थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.