नई दिल्ली, मार्च 18 -- साल 2015 में आई फिल्म 'मसान' एक कल्ट हिट रही थी। फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर जनता तक ने खूब सराहा और यही वो फिल्म थी, जिसने विक्की कौशल को पहली बार लोगों की नजर में एक अलग पहचान दिलाई। नीरज घेवान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का एक सीन ऐसा था, जो कहने को तो बहुत छोटा और आसान का सीन था, लेकिन यही सीन मेकर्स और क्रू के लिए सिर का दर्द बन गया था। अब सवाल यह था कि ऐसा हुआ क्यों? इस सवाल का जवाब फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखने वाले राइटर वरुण ग्रोवर ने एक शो के दौरान दिया था।गोरिल्ला स्टाइल शूट हुए थे ज्यादातर सीन यह सीन कौन सा था और इसकी शूटिंग में क्यों इतनी मुश्किल आई, यह जानने से पहले आपको यह जान लेना जरूरी है कि 'मसान' मूवी के ज्यादातर सीन गोरिल्ला स्टाइल में शूट किए गए थे। बिना परमिशन के शूट करने की अपनी चुनौतियां होती है...