बेगुसराय, जून 1 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से चीनी खरीदने घर से निकली नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। घटना बीते मंगलवार 26 मई की बताई गई है। यह भी पढ़ें- सिर कलम करने की धमकी देकर नाबालिग लड़की का अपहरणघटना का विवरण दुकान से शाम तक लड़की के घर नहीं लौटने पर स्वजनों ने खोजबीन के बाद स्थानीय थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में नाबालिग के पिता ने दो युवक व एक महिला को आरोपित किया है। पिता का आरोप है कि चार दिन पूर्व पनसल्ला गांव निवासी मो.अनवर का पुत्र मो.समीर पांच अज्ञात लड़कों के साथ मेरे घर आया था। इस दौरान उसने धमकी दी कि तुम अपनी पुत्री का निकाह मेरे साथ कर दो अन्यथा पूरे परिवार का सिर कलम कर दूंगा। यह भी पढ़ें- किशोरी का अपहरण कर दी धमकी, मुकदमा दर्जआरोपियों की पहचान आरोप है कि ...