सिर कटी लाश की तीन दिन बाद भी नहीं हो सकी शिनाख्त
एटा, जून 25 -- एटा, सिर कटे युवक के शव की तीन दिन बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। मामले में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि तीन दिन पहले मारहरा क्षेत्र की नहर में एक युवक का सिर कटा शव मिला था। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी थी। तीन दिन बीतने के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। लोगों में चर्चा है कि हत्या के बाद शव को नहर में फेंके जाने की संभावना जताई जा रही है। मारहरा पुलिस ने आसपास के थानों के अलावा अन्य जिलों से भी गुमशुदगी की जानकारी जुटाई है, ताकि शव की पहचान हो सके। था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.