सिर ऑटो से बाहर निकाला, अज्ञात वाहन से टकराकर मौत
कौशाम्बी, जून 14 -- करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव के समीप शनिवार रात दर्दनाक हादसे में एक ऑटो सवार यात्री की मौत हो गई। उसने गर्मी से बचने और हवा लेने के लिए अपना सिर ऑटो के बाहर निकाल रखा था। सिर बगल से गुजरे किसी अज्ञात वाहन से टकरा गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावां गांव का मो. सलीम (32) पुत्र मो. निजाम किसानी करता था। शनिवार की रात वह सीएनजी संचालित ऑटो पर सवार होकर कहीं जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हवा लेने की खातिर उसने अपना सिर ऑटो के बाहर निकाल रखा था। इसी दौरान म्योहर के पास ऑटो के बगल से लगातार कई वाहन गुजरे। किसी वाहन से उसका सिर टकरा गया। गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही सांसें थम गईं। युवक को लहूलुहान हालत में देखकर ऑटो च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.