सिर अलग किया, काट-काटकर सूटकेस में फेंके धड़; कैमूर में नदी से मिली लाशें, डबल मर्डर की आशंका
एक संवाददाता, मई 10 -- बिहार के कैमूर जिले में दुर्गावती नदी से दो सूटकेस बंद दो सिर कटी लाशें मिलने से हड़कंप मच गया। मोहनियां-चौसा रोड पर पनसेरवां स्थित दुर्गावती नदी पुल के नीचे दो अलग-अलग सूटकेस में दो शवों के मिलने के बाद सनसनी फैल गई। दोनों शवों के धड़ को टुकड़ों में सूटकेस में पैक किया गया था। दोनों लाशों के सिर गायब पाए गए। फिलहाल पुलिस शवों की पहचान में जुटी है। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि दोनों की हत्या करने के बाद उनके शरीर के अंगों को काटकर सूटकेस में पैक कर पुल के नीचे फेंका गया है। इस सनसनीखेज और दिल दहला देने वाले मामले के सामने आते ही रविवार को क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के वरीय अधिकारी पहुंचे। कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने भी यहां पहुंचकर जांच की। एसपी के निर्देश पर पहुंची फॉरेंसि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.