नई दिल्ली, जून 22 -- JioBharat V4 Launched: भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने एक बार फिर बजट सेगमेंट में बड़ा दांव खेलते हुए 800 रुपए से कम कीमत में नया 4G फोन पेश किया है। कंपनी का उद्देश्य उन करोड़ों लोगों तक डिजिटल सेवाएं पहुंचाना है जो अभी भी 2G या पुराने फीचर फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। Jio के नए 4G फोन के आने से ऐसे यूजर्स को कम कीमत में बेहतर नेटवर्क और इंटरनेट सुविधाएं मिल सकेंगी। खास बात यह है कि फोन की कीमत इतनी कम रखी गई है कि यह ग्रामीण और छोटे शहरों के ग्राहकों के लिए भी बेस्ट है। आज के समय में जहां स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, वहीं Jio का यह नया फोन उन लोगों के लिए राहत लेकर आया है जो कम बजट में एक भरोसेमंद डिवाइस खरीदना चाहते हैं। आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स और इसकी खासियतों के बारे में। यह भी प...