सिर्फ Rs.599 में आया दमदार साउंड वाला छोटू स्पीकर; FM रेडियो और Type-C चार्जिंग को करेगा सपोर्ट, दावा- 32 घंटे चलेगी बैटरी
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- अगर आप गाने सुनने के लिए छोटा और सस्ता स्पीकर खरीदने की सोच रहे हैं, तो HAMMER ने नया Drop Sunrise पोर्टेबल स्पीकर पेश किया है। इसकी कीमत 600 रुपये से कम रखी गई है। कंपनी का दावा है कि छोटा आकार होने के बावजूद यह स्पीकर दमदार आवाज दे सकता है। इसमें 5W RMS आउटपुट और 52mm का फुल-रेंज ड्राइवर दिया गया है। इसके साथ ही स्पीकर में Bluetooth 6.0 कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे स्मार्टफोन और दूसरे कम्पैटिबल डिवाइस से वायरलेस तरीके से गाने सुने जा सकते हैं। इस स्पीकर की एक बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, HAMMER Drop Sunrise एक बार चार्ज करने पर 32 घंटे तक चल सकता है। इसके अलावा इस स्पीकर में इन-बिल्ट माइक्रोफोन दिया गया है जिसकी मदद से कॉलिंग भी की जा सकती है। आइये आपको बताते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स की डिटेल्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.