नई दिल्ली, मई 20 -- दही खाना लगभग सभी को पसंद होता है। खासकर गर्मियों में तो रोटी-सब्जी के साथ एक कटोरी दही ज्यादातर लोगों की डाइट का हिस्सा होती है। ये एक अच्छा प्रोटीन का सोर्स है। वेजिटेरियन लोगों के लिए खासतौर से सस्ते और अच्छे प्रोटीन सोर्स में दही भी शामिल है। हालांकि क्या आपने कभी सोचा है कि दही को बिना दूध के भी बनाया जा सकता है? बिना दूध वाली ये दही उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें डेयरी प्रोडक्ट्स सूट नहीं होते या वो किसी वजह से उन्हें अवॉइड करना चाहते हैं। मुश्किल से 10 रुपए में बनने वाली ये दही आपको 45 ग्राम के लगभग प्रोटीन देती है और खाने में बिल्कुल दूध वाली दही जैसी ही गाढ़ी और स्वादिष्ट होती है। एक बार ये वाली प्रोटीन रिच दही खा लेंगे तो फिर दूध वाली दही खाना भूल जाएंगे। चलिए फटाफट से जानते हैं इसे बनाना कैसे है।बिना द...