अंबेडकर नगर, जून 30 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को डिजिटल शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संसाधन उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी डिजिटल पुस्तकालय योजना जिले में गति नहीं पकड़ पा रही है। सात माह पहले जिले के 899 ग्राम पंचायतों में से 345 ग्राम पंचायत का चयन प्रथम चरण में किया गया था। फर्नीचर व पुस्तक के लिए प्रति लाइब्रेरी के हिसाब से बजट भी उपलब्ध करा दिया गया। लेकिन 98 ग्राम पंचायतों में ही लाइब्रेरी शुरू हो सकी है। प्रतियोगी परीक्षाओं व अन्य एग्जाम की तैयारी करने वाले युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा मिल सके, इसके लिए जिले के 899 ग्राम पंचायतों में से 345 ग्राम पंचायतों का चयन प्रथम चरण में कर लिया गया था। यह भी पढ़ें- जिम्मेदारों की लापरवाही की भेंट चढ़ा डिजिटल लाइबे...