बिहारशरीफ, मई 17 -- सिर्फ 84 लोगों को उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने का मिला मौका राजगीर, निज संवाददाता। मलमास मेला का उद्घाटन करने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को राजगीर पहुंचे। उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा व जदयू के प्रतिनिधि, समाजसेवी और पांडा कमेटी के लोग पहुंचे थे। परंतु, कार्यक्रम में सिर्फ 84 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति जिला प्रशासन द्वारा दी गयी। इससे लोगों में काफी नाराजगी देखी गई। लोगों ने कहा कि इतनी छोटी जगह पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम नहीं होना चाहिए था। जगह अधिक रहती तो अन्य लोगों को भी कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलता। यह भी पढ़ें- वन्य जीवों को दें प्राकृतिक माहौल, ताकि वे हमेशा आनंदित रहें : सीएम यहां तक की मीडिया के किसी प्रतिनिधि को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। यह भी पढ़े...