नई दिल्ली, मार्च 12 -- जर्मन लग्जरी कार निर्माता ऑडी (Audi) ने अपने मशहूर 5-सिलेंडर इंजन के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए एक खास मॉडल पेश किया है। कंपनी ने नई ऑडी RS3 कंपटीशन लिमिटेड एडिशन (Audi RS3 Competition Limited Edition) से पर्दा उठा दिया है, जो स्टाइलिंग और परफॉर्मेंस दोनों के मामले में स्टैंडर्ड RS3 से ज्यादा खास है। इस कार की दुनियाभर में केवल 750 यूनिट ही बनाई जाएंगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति के लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी बनी ये कार, फरवरी में फिर बनी नंबर-11976 से शुरू हुई थी 5-सिलेंडर इंजन की कहानी ऑडी (Audi) का यह आइकॉनिक इंजन पहली बार 1976 में ऑडी (Audi) 100 की दूसरी जेनरेशन में इस्तेमाल किया गया था, तब से लेकर आज तक यह इंजन ऑडी (Audi) की कई हाई-परफॉर्मेंस कारों की पहचान ...