नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- बाजार में हर चीज मिलावटी आने लगी है, फिर चाहे वह कोई मसाला हो या फिर तेल। सरसों से लेकर मूंगफली का तेल या घी सभी की शुद्धता पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। ऐसे में लोग समझ नहीं पाते क्या सही है और क्या गलत और क्या खाएं? फिटनेस को देखते हुए लोगों ने तेल-घी खाना लगभग कम कर दिया है। जो लोग तेल खाते भी हैं, वह ऐसे चुनते हैं जिसमें लो फैट हो और कम नुकसानदायक हो। इस लिस्ट में मूंगफली का तेल भी शुमार है। मूंगफली का तेल सेहत के लिए फायदेमंद होता है, इसमें प्रोटीन पाया जाता है और कम कैलोरी होती है। मूंगफली का तेल खाने में काफी हल्का भी होता है, जिससे आप इसमें पूड़ी-पराठा कुछ भी बनाएंगे तो वह चिपकेगा या ज्यादा ऑयली नहीं लगेगा। अब सवाल ये है कि क्या बाजार वाला मूंगफली का तेल खाएं लेकिन वह मिलावटी हो सकता है और महंगा भी मिलता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.