नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- ग्लोइंग स्किन सभी को पसंद है, लेकिन आजकल ये हर किसी के बजट में फिट नहीं होती। मार्केट में अगर आप स्किन केयर प्रोडक्ट्स लेने निकल जाएं तो 1000 रुपए से कम में एक अच्छा प्रोडक्ट मिलना मुश्किल है। खासतौर से अगर विटामिन सी सिरम की बात करें, तो अच्छे ब्रांड का सिरम आराम से 1500-2000 तक का आता है। दरअसल विटामिन सी सिरम की खासियत होती है कि ये स्किन की पिगमेंटेशन, दाग-धब्बे कम करने में मदद करता है और स्किन नेचुरली ग्लोइंग और रेडिएंट बनती है। अगर आप इसपर अपने हजारों रूपए खर्च नहीं करना चाहते हैं तो घर पर फ्री में ही इसे बना सकते हैं। जी हां, संतरे के छिलकों से बहुत ही इफेक्टिव विटामिन सी तैयार किया जा सकता है, जो आपकी स्किन की रंगत बदल देगा। पूनम देवनानी ने इसे बनाने का तरीका शेयर किया है, आइए जानते हैं-क्यों खास है संतरे क...