गोंडा, मई 11 -- गोण्डा, संवादददाता। जिले के ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों की ऑनलाइन उपस्थिति कम मिलने पर जिला डीपीआरओ लालजी दूबे ने नाराजगी जताई है। विभागीय अधिकारियों के सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) और खंड विकास अधिकारियों को पंचायत सहायकों की शत- प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार निदेशालय स्तर पर हुई समीक्षा में एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक पंचायत सहायकों की औसत ऑनलाइन उपस्थिति प्रदेश में 51.35 प्रतिशत दर्ज की गई। गोण्डा जिले में उपस्थिति केवल 39.81 प्रतिशत पाई गई। इसे विभाग ने असंतोषजनक माना है। विकासखंडवार जारी रिपोर्ट में परसपुर ब्लॉक 39.48 प्रतिशत उपस्थिति के साथ पहले स्थान पर रहा। यह भी पढ़ें- ई-विद्यावाहिनी में उपस्थिति दर्ज नहीं करने पर 80 प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण इस...