नई दिल्ली, जून 24 -- किसी भी फिल्म के गाने की शूटिंग में क्रिएटिव लेवल पर इतना सारा काम होता है कि इसे गिनती के टेक्स में खत्म कर पाना असंभव लगता है। लेकिन यह असंभव काम कुछ डायरेक्टर्स ने भारतीय सिनेमा जगत में करके दिखाया है। आज हम आपको ऐसे ही एक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी शूटिंग सिर्फ 3 टेक में पूरी हो गई थी। इस गाने में सुपरस्टार शाहरुख खान ने काम किया था और यह उनके कुछ सबसे ज्यादा सुने गए गानों में शुमार है। तो चलिए जानतें हैं क्या था यह पूरा किस्सा।सिर्फ 3 टेक में शूट हो गया था पूरा गाना यह गाना था साल 2008 में आई फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' का 'हौले हौले हो जाएगा प्यार'। कम लोग जानते हैं कि यह गाना सिर्फ 3 टेक में शूट हो गया था। इस गाने की कोरियोग्राफी भी खुद किंग खान ने की थी। सुखविंदर सिंह की यह गाना आज भी हमारे दिलों ...