नई दिल्ली, अगस्त 27 -- बेसन के लड्डू भला किसे पसंद नहीं होते? लेकिन कई बार ज्यादा चीनी और घी की वजह से लोग इन्हें खाने से बचते हैं। ऐसे में अगर आप घर पर कुछ मीठा बनाना चाहते हैं, तो यह आसान बेसन लड्डू रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। इन बेसन लड्डुओं को बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी और ना ही घंटों रसोई में खड़े रहना होगा। खास बात यह है कि इसमें चीनी और घी का इस्तेमाल नहीं किया जाता। कुछ आसान चीजों को मिलाकर आप घर पर ही स्वादिष्ट लड्डू तैयार कर सकते हैं। इन्हें बनाना इतना आसान है कि पहली बार बनाने वाले लोग भी इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। चलिए जान लेते हैं इसकी सिंपल रेसिपी -लड्डू बनाने के लिए क्या चाहिए? 1 कप भुना हुआ चना 1 कप बीज निकाले हुए खजूर 3 बड़े चम्मच पीनट बटर चुटकीभर नमक यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर बनाएं आलू-प्याज क...