नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- हम में से कई लोगों को कई बार नौकरी छोड़कर अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का ख्याल मन में आता है। लेकिन लोग इतना बड़ा रिस्क लेने से घबराते हैं और यह कदम कभी नहीं उठा पाते। हालांकि सोशल मीडिया पर एक इन दिनों एक यूजर की कहानी तेजी से वायरल हो रही है, जिसने कुछ ऐसा ही किया है। इस रेडिट यूजर ने सिर्फ 23 साल की उम्र की अपनी कॉर्पोरेट की अच्छी-खासी नौकरी छोड़ दी और खुद का बिजनेस शुरू किया है। यह कहानी देश के IT हब बेंगलुरु से सामने आई है। यूजर ने जॉब छोड़कर अपना खुद का क्लाउड किचन शुरू किया है। उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर बताया कि उसने इलेक्ट्रॉनिक सिटी फेज 1 स्थित अपने फ्लैट से यह क्लाउड किचन शुरू किया है। खास बात यह है कि यूजर ने बताया कि खाना बनाने से लेकर सफाई और डिलीवरी तक का सारा काम वह अकेले ही संभाल रहा है। ...