नई दिल्ली, मई 16 -- हुंडई की अप्रैल 2026 सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी के लिए हर बार की तरह क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। पिछले महीने इसकी 15,291यूनिट बिकीं। कंपनी SUV सेगमेंट में काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। क्रेटा के साथ वेन्यू और एक्सटर की डिमांड काफी हाई है। वहीं, ऑरा ने 4,587 यूनिट के साथ तीसरी पोजीशन पर कब्जा कर लिया। हालांकि, उसके पोर्टफोलियो में एक कार ऐसी भी है जिसकी डिमांड सबसे कम है। हम बात कर रहे हैं कंपनी के इलेक्ट्रिक मॉडल आयोनिक 5 की। दरअसल, अप्रैल में इसकी 20 यूनिट बिकीं। हालांकि, मार्च में इसे एक भी ग्राहक नहीं मिला था। बता दें कि आयोनिक 5 कंपनी की लग्जरी इलेक्ट्रिक कार है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 46.30 लाख से 46.30 लाख रुपए तक हैं। हुंडई आयोनिक 5 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्सइस इलेक्ट्रिक कार के अंदर 12.3-...