नई दिल्ली, जून 27 -- क्या हर महीने सिर्फ 20,000 रुपये निवेश करके 1 करोड़ रुपये का फंड बनाया जा सकता है? इसका जवाब है -हां, लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी है सही समय पर निवेश शुरू करना और उसे लंबे समय तक जारी रखना। कंपाउंडिंग की पावर आपके छोटे-छोटे निवेश को बड़ा फंड बना सकती है। आइए जानते हैं कि 20,000 रुपये की मंथली SIP से 1 करोड़ रुपये के टारगेट पाने में कितना समय लग सकता है।SIP में निवेश है बेस्ट ऑप्शन अगर आप फ्यूचर के लिए बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं, तो म्यूचुअल फंड का सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें हर महीने एक तय रकम निवेश की जाती है, जिससे धीरे-धीरे बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। SIP की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बाजार के उतार-चढ़ाव का असर औसत हो जाता है। साथ ही लंबे समय में कंपाउंडिंग का फाय...