नई दिल्ली, जुलाई 1 -- भारतीय सेना अपनी निगरानी क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक खास 'बाज बटालियन' तैयार कर रही है। यह नई बटालियन सेना की फ्रंटलाइन यूनिट्स को उन्नत हवाई निगरानी और युद्ध के मैदान की स्थिति को सटीक रूप से समझने के लिए एडवांस टूल्स मुहैया कराएगी।क्या है 'बाज बटालियन' का काम? 'बाज बटालियन' का मुख्य काम संवेदनशील सीमाओं पर निगरानी को और ज्यादा मजबूत करना है। इसके साथ ही, यह ड्रोन वॉरफेयर के लिए सेना की तैयारियों को पुख्ता करेगी और फ्रंटलाइन यूनिट्स व खुफिया सिस्टम के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करेगी। सूत्रों के मुताबिक, इस बटालियन को 'आर्मी एविएशन कोर' के अंतर्गत रखा जा सकता है। इसमें प्रशिक्षित जवानों की एक स्पेशल टीम होगी, जो रिमोटली पायलेटेड एयरक्राफ्ट (RPA) सिस्टम का संचालन और प्रबंधन करेगी।युद्धों और विवादों से ...