नई दिल्ली, मई 21 -- नई दिल्ली। स्वास्थ्य बीमा कंपनियां 98 फीसदी या उससे अधिक दावों निपटान का दावा कर अपनी पॉलिसी बेच रही हैं जबकि मौजूदा समय में जमीनी स्तर पर सच्चाई बिल्कुल विपरीत है। आपातस्थिति में भर्ती होने वाले मरीजों के बड़ी संख्या में बीमा दावे खारिज किए या जा रहा हैं या फिर दावा धनराशि के बदले आंशिक भुगतान किया जा रहा है। इस आंशिक भुगतान को दावा निपटान के तौर पर दिखाया जा रहा है। कई बड़ी कंपनियां द्वारा तो 97-98 या उससे अधिक दावा निपटान किए जाने का दावा करती है, लेकिन गहनता से जांच की जाए तो पता चलेगा कि कंपनियों ने बड़ी संख्या में ऐसे दावों का निपटान किया है, जिमें दावा धनराशि के सापेक्ष 15-20 प्रतिशत का भुगतान किया गया। इसलिए कंपनियां कभी यह दावा नहीं करती हैं कि उन्हें कुल कितनी धनराशि के दावे प्राप्त हुए और उनके सापेक्ष कितनी ...