नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट की वजह से दुनिया के कई देशों के फ्यूल सप्लाई पर असर पड़ा है। भारत में भी फ्यूल का संकट देखने को मिल रहा है। अब इस माहौल के बीच मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने रिटेल आउटलेट्स पर फ्यूल की अधिक खरीद पर रोक लगा दी है। हालांकि, कंपनी ने कोई औपचारिक निर्देश जारी नहीं किया है।सिर्फ 1000 रुपये की खरीदारी ब्लूमबर्ग की एक खबर में बताया गया है कि ग्राहकों को रिटेल आउटलेट्स से $11 (लगभग 1000 रुपये) तक का पेट्रोल या डीजल खरीदने की ही इजाजत है। इस मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक मुकेश अंबानी की रिलायंस ने अपने पार्टनर BP Plc के साथ मिलकर चलाए जा रहे फ्यूल स्टेशनों पर, हर बार आने पर एक व्यक्ति को सिर्फ 1,000 रुपये तक की ही खरीद करने की इजाजत दे रही है। बता दें कि इस जॉइंट वेंचर ...