नई दिल्ली, अगस्त 6 -- ज्यादातर गृहणियां घर पर ही घी बनाना प्रिफर करती हैं। घर पर बना घी शुद्ध भी होता है और ज्यादा खुशबूदार भी। रोज के दूध से थोड़ी-थोड़ी मलाई इकट्ठा कर लो, तो हफ्तेभर में ठीक-ठाक घी निकल जाता है। आमतौर पर घी बनाने का तरीका हर किसी का सेम ही होता है, लेकिन कुछ लोग घी बनाते हुए उसमें अलग-अलग चीजें मिलाते हैं। एक ऐसी ही चीज है नींबू का पत्ता। जी हां, बहुत सी गृहणियां घर में घी बनाते हुए उसमें कुछ ताजे नींबू के पत्ते डाल देती हैं। क्या आप जानती हैं कि ऐसा क्यों किया जाता है? अगर आप भी घर पर देसी घी बनाती हैं, तो उसमें नींबू के पत्ते जरूर एड करेंगी, अगर एक बार इसके फायदे जान लें। आइए जानते हैं ऐसा क्यों किया जाता है।घी बनाते हुए नींबू के पत्ते मिलाने के फायदेघी की खुशबू होती है बेहतर नींबू की ताजी पत्तियों में एक फ्रेश अरोमा ह...