नई दिल्ली, मई 1 -- साउथ इंडियन डिशेज जैसे इडली, डोसा और उत्तपम का स्वाद किसे पसंद नहीं आता। ये फर्मेंटेड बैटर से बनते हैं, इसलिए सिर्फ टेस्टी ही नहीं हेल्दी भी होते हैं। यही वजह है कि ब्रेकफास्ट में भी लोग ये डिशेज काफी पसंद करते हैं। इनमें मेन होता है इनका बैटर। अगर आपने बैटर सही बनाया है, तो फिर इडली, डोसा, उत्तपम या अप्पे आप फटाफट बना सकती हैं। हालांकि सबसे ज्यादा गलती भी बैटर बनाने में ही होती है। दाल-चावल का अनुपात क्या रखना है, फर्मेंटेशन कैसे और कितनी देर होगा; जैसे कई सवाल होते हैं। तो बस आज हम आपकी ये सारी कन्फ्यूजन दूर कर देते हैं। ये 4 इन वन बैटर बनाना सीख लेंगी, तो डोसा, इडली, अप्पे और उत्तपम एकदम परफेक्ट बनेंगे। इंस्टाग्राम पर स्वीटी ने इसकी रेसिपी शेयर की है।चावल-दाल का सही अनुपात नोट कर लें इडली, डोसा, उत्तपम या अप्पे बनाने...