मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को लंगट सिंह कॉलेज में उन्हें याद किया गया। महाविद्यालय स्थित दिनकर पार्क में आयोजित माल्यार्पण कार्यक्रम में शिक्षकों और बुद्धिजीवियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि दिनकर हुंकार नहीं चिंतन की धरोहर हैं। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव झा ने कहा कि इसी महाविद्यालय के हिंदी विभाग से शुरू हुआ उनका सफर उन्हें राष्ट्रकवि के शिखर तक ले गया।रामेश्वर महाविद्यालय में भी पुण्यतिथि मनायी गई। इस अवसर पर कलम आज उनकी जय बोल विषय पर संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता प्रो. रामप्रवेश सिंह (पूर्व विभागाध्यक्ष, हिन्दी विभाग) ने कहा कि दिनकर केवल इतिहास के पाठक नहीं, बल्कि इतिहास के निर्माता थे। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.