देहरादून, जनवरी 2 -- अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति द्वारा गुरु रोड स्थित मनभावन वैडिंग प्वाइंट में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को कथा व्यास धीरज बावरा ने कथा की अमृत वर्षा करते हुए कहा कि भगवद गीता मात्र सुनने का नहीं गुनने का ग्रंथ है। जितनी बार आप इस कथा को सुनते हो उतनी बार कुछ ना कुछ नया सीखने को मिलता है और जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। कथा व्यास ने कहा कि पवित्र भागवत कथा के श्रवण अथवा आयोजन से हमारे देव पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और वे सीधे बैकुंठ धाम जाते हैं। कथा श्रवण से मौत के भय से मुक्ति मिलती है। इस अवसर पर अध्यक्ष अरुण शर्मा, सचिव रुचि शर्मा, उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, कोषाध्यक्ष रजत शर्मा, जयकुमार भारद्वाज, विद्या भारद्वाज, रचना शर्मा, अनीता शर्मा, आशीष कौशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.