उन्नाव, अप्रैल 7 -- उन्नाव, संवाददाता। आंधी और बारिश ने किसानों की फसलों और घरों को प्रभावित किया, लेकिन सरकारी फाइलों में यह नुकसान इतना कम दिखाया गया कि किसी को राहत देने की नौबत ही नहीं आई। हाल ही में आई आंधी, जिसकी रफ्तार करीब 30 किमी प्रति घंटा तेज बारिश ने जिले में कई जगह नुकसान पहुंचाया। इसके बावजूद आपदा विभाग की रिपोर्ट में औसतन केवल सात प्रतिशत फसल नुकसान दर्ज किया गया है। सरकारी नियमों के अनुसार, 33 प्रतिशत से कम नुकसान होने पर किसानों को मुआवजा नहीं दिया जाता। इसी आधार पर इस बार भी किसी किसान को राहत नहीं मिलेगी, जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ना तय है। सदर तहसील क्षेत्र में तीन घरों के आंशिक रूप से गिरने की पुष्टि हुई है, जिसके लिए प्रशासन से केवल चार हजार रुपये प्रति परिवार की सहायता तय है, जो कि प्रभावितों के लिए ऊंट के मुंह म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.