नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- वोट चोरी को लेकर कांग्रेस बड़ा कदम उठाने वाली है। मंगलवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल गांधी ने इसको लेकर ऐलान किया। अब कांग्रेस इसका विरोध संसद से निकलकर गलियों में करने की योजना बना रही है। राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि अब वक्त आ गया है कि गलियों में उतरकर इसका विरोध किया जाए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा ईवीएम और मतदाता सूची में गड़बड़ी के जरिए वोट में सेंधमारी कर रही है। असल में कांग्रेस का ध्यान उत्तर प्रदेश में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव पर भी है।प्रधानमंत्री की नैतिक जिम्मेदारी कार्य समिति की बैठक के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार सिर्फ एक टूल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश के बिना वह कुछ नहीं कर सक...