रांची, जून 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची जिले में सिकल सेल एनीमिया एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बनता जा रहा है। राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में अब तक 1,79,461 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जांच के दौरान 1,706 से अधिक लोगों में सिकल सेल रोग की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 617 लोगों में सिकल सेल ट्रेट्स और 471 लोगों में कैरियर की पहचान की गई है। स्वास्थ्य विभाग इन सभी मरीजों और वाहकों की नियमित निगरानी तथा परामर्श की व्यवस्था कर रहा है। बता दें कि सिकल सेल एनीमिया एक आनुवंशिक रक्त विकार है, जो हीमोग्लोबिन जीन में बदलाव के कारण होता है। इस बीमारी में लाल रक्त कोशिकाएं सामान्य गोल आकार की बजाय हसिया (सिकल) के आकार की हो जाती हैं। ये कोशिकाएं कठोर होकर छोटी रक्त वाहिकाओं में फंस जाती हैं, जिससे शरीर के विभिन्न अंगों तक...