मेरठ, जून 16 -- रोग अनेक हैं और उनका समाधान केवल योग में निहित है। वर्तमान जीवनशैली से अनेक शारीरिक-मानसिक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। योग न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है बल्कि मन को भी शांत-संतुलित करता है। प्राणायाम के नियमित अभ्यास से मन की चंचलता समाप्त होती है और व्यक्ति तनाव, चिंता एवं क्रोध जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से मुक्त होता है। क्रोधी व्यक्ति कभी सुखी नहीं रह सकता क्योंकि उसका मन सदैव अशांत रहता है। यह भी पढ़ें- संभल में सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभयोग शिविर का शुभारंभ सीसीएसयू कैंपस में सात दिवसीय योग शिविर के शुभारंभ पर यह बात योगगुरु स्वामी कर्मवीर जी महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि योग और प्राणायाम मन को शांति प्रदान कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने थॉयरायड, गले के रोग एवं श्वसन तंत्र संबंधी समस...