औरैया, मई 18 -- बिधूना, संवाददाता। पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की सफलता के बाद पहली बार कन्नौज लोकसभा क्षेत्र पहुंचे पूर्व सांसद सुब्रत पाठक का सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। तिर्वा से बिधूना तक पूर्व सांसद ई-रिक्शा से पहुंचे। उनके साथ करीब एक सैकड़ा ई-रिक्शा का काफिला भी चल रहा था, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक सवार थे। पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाओ अपील से प्रेरित होकर उन्होंने वाहन काफिले के बजाय ई-रिक्शा से यात्रा करने का निर्णय लिया। उमर्दा, बेला, बांधमऊ, कैथावा मोड़, ताजपुर मोड़ और बंथरा बाजार समेत दर्जनों स्थानों पर लोगों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा से बेला पहुंचे पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत काफिले में जिला...