नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- बालों को सीधा करने के लिए आपने हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल खूब किया होगा। इससे बाल जल्दी और अच्छी तरह से स्ट्रेट हो जाते हैं, जो आपको परफेक्ट लुक देते हैं। लेकिन क्या आपने हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल अपने रोजमर्रा के झंझट भरे कामों को निपटाने के लिए किया है। जी हां, हेयर स्ट्रेटनर सिर्फ बालों को ही सीधा नहीं करता है बल्कि ये आपके कई मुश्किल कामों को आसान कर सकता है। बस इसका सही इस्तेमाल करना आपको आना चाहिए। गलत तरीके से यूज करने पर ये काम बिगाड़ भी सकता है, तो चलिए आज हम आपको हेयर स्ट्रेटनर से जुड़े कमाल के हैक्स बताते हैं। जिससे आप अपने कुछ कामों को चुटकियों में खत्म कर सकते हैं।किन कामों के लिए इस्तेमाल करें हेयर स्ट्रेटनर?1- हैवी साड़ी की प्लीट्स हैवी साड़ी जैसे बनारसी, सिल्क साड़ियां भारी होती हैं, इनकी प्लीट्स आस...