नई दिल्ली, मार्च 6 -- साफ-सुथरी रसोई भोजन पकाने की सही जगह होने के साथ परिवार के सदस्यों की सेहत और खुशियों की भी गारंटी मानी जाती है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा महसूस किया है कि रसोई में सब कुछ चकाचक साफ दिखने के बावजूद, किचन में घुसते ही एक अजीब सी भारीपन वाली गंध आने लगती है? अक्सर हम किचन की सफाई काउंटरटॉप और बर्तनों को साफ करना मान लेते हैं, पर असली 'विलेन' उन कोनों में छिपे होते हैं जिन्हें हमारी नजरें अक्सर अनदेखा कर देती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी रसोई बासी खाने की दुर्गंध से ना महके तो किचन के इन 5 छिपे हुए कोनों को साफ करना बिल्कुल ना भूलें। यह भी पढ़ें- अब हर बार जमेगी मलाई की मोटी परत, जानें 'आयांश की रसोई' का राजरेफ्रिजरेटर भोजन को सुरक्षित रखने के लिए उसे फ्रिज में स्टोर करके रखा जाता है। लेकिन ऐसा करते समय कई बार भोजन के कण...