सिर्फ फोन पर कह देना बीमार हूं, काफी नहीं; दिखाना होगा मेडिकल सर्टिफिकेट
नई दिल्ली, जुलाई 2 -- कई बार कर्मचारी दफ्तर से छुट्टी लेने के लिए सिर्फ फोन पर अपने बॉस को बता देता है कि वह बीमार है और आज ऑफिस नहीं आ सकेगा। अब जब उसने खुद को बीमार बता दिया तो बॉस भी ज्यादा कुछ नहीं कर सकता और उसे उस दिन छुट्टी दे देता है। लेकिन अब जर्मनी में सरकार फोन पर बीमारी की छुट्टी लेने वालों को बड़ा झटका देने जा रही है। जर्मनी की सरकार छुट्टियों में कड़े सुधार करने जा रही है। कर्मचारियों को पहले दिन से ही मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाना होगा। अगर कोई मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं दिखाता है तो उसकी बीमारी वाली छुट्टी मान्य नहीं होगी। यानी कि फोन पर बीमार कह देने वालों के दिन लद गए हैं। उन्हें बकायदा मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाना होगा। दरअसल, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज जर्मनी की इकॉनमी को बचाए रखने के लिए बड़े लेबर, टैक्स और पेंशन सुधार ला रहे हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.