सिर्फ पुलिस नहीं थी निशाने पर, बड़ा बवाल चाहते थे उपद्रवी; नए वीडियो से संकेत
नई दिल्ली, जुलाई 23 -- CJP Protest CCTV VIDEO: जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन जारी है। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हुए बवाल के बाद बुधवार रात भी प्रदर्शकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। इसमें कई पुलिसकर्मी और आरएएफ जवान घायल हुए हैं। इस बीच 20 जुलाई को दिल्ली की सड़कों पर हुए बवाल का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। यह वीडियो जंतर-मंतर के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में प्रदर्शन के दौरान उपद्रवी पेट्रोल पंपों और दुकानों पर पथराव कर रहे हैं। इससे पता लगता है कि सिर्फ निशाने पर पुलिस ही नहीं थी। 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि की है। फुटेज में प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल पंपों और दुकानों पर पथराव, शीशे तोड़ने और तोड़फोड़ की घटनाएं दिखाई दे रही हैं। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.