नई दिल्ली, जून 16 -- क्लियर और ग्लोइंग स्किन पाने की चाहत हर किसी की होती है। इसके लिए लोग कभी महंगे प्रोडक्ट्स खरीदते हैं, तो कभी नए-नए घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में रखा एक छोटा-सा मसाला भी त्वचा की देखभाल में मदद कर सकता है? जी हां, हम बात कर रहे हैं लौंग की। खाने का स्वाद बढ़ाने वाली लौंग को कई लोग त्वचा की देखभाल के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। इन दिनों लौंग के पानी से बना टोनर काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसे बनाना आसान है और इसके लिए ज्यादा सामान की भी जरूरत नहीं पड़ती। अगर आप भी बिना ज्यादा मेहनत के त्वचा में ताजगी और निखार चाहते हैं, तो यह आसान नुस्खा आपके काम आ सकता है।आखिर लौंग का पानी त्वचा के लिए क्यों खास माना जाता है? लौंग सिर्फ मसाला नहीं है। इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को साफ और तरोताज...