नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- अमेरिका ने साफ कर दिया है कि उनकी तरफ से सीजफायर को आगे बढ़ाने की मांग नहीं की गई है। साथ ही संकेत दिए हैं कि वार्ता का अगला दौर भी पाकिस्तान में ही हो सकता है। वाइट हाउस का कहना है कि सिर्फ पाकिस्तान ही मीडिएटर है। 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में वार्ता से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 सप्ताह के सीजफायर की बात कही थी। वाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि अमेरिका की तरफ से सीजफायर बढ़ाने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा, 'आज सुबह खराब रिपोर्टिंग हुई है कि हमने सीजफायर के विस्तार की मांग की है। इस समय यह बात सच नहीं है।' उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा, 'हमने इन वार्ताओं और बातचीत में खुद को पूरी तरह शामिल रखा है। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.