नई दिल्ली, मई 15 -- पैरेंट्स हमेशा चाहते हैं कि उनका बच्चा जीवन में एक सफल इंसान बने। लेकिन सफलता सिर्फ पढ़ाई-लिखाई, अच्छे नंबर या बड़ी डिग्री से नहीं मिलती है बल्कि सफलता तब मिलती है, जब बच्चा अंदर से एक मजबूत इंसान बनता है। यह मजबूती उसे उन छोटी-छोटी लाइफ स्किल्स से मिलती है, जो उसे मुश्किल समय में संभालती हैं। आज के समय में बच्चों पर पढ़ाई और परफॉर्मेंस का दबाव पहले से कहीं ज्यादा है। ऐसे में जरूरी है कि बच्चे अंदर से मजबूत बनें। उन्हें यह समझ आए कि हर बात दिल पर लेना जरूरी नहीं, हर परेशानी से भागना सही नहीं और मदद मांगना कमजोरी नहीं होती। ऐसे में अगर बच्चा ये 5 जरूरी लाइफ स्किल सीख लेता है, तो वह सिर्फ पढ़ाई में नहीं बल्कि जिंदगी के हर मोड़ पर खुद को संभाल पाएगा।बेइज्जती को बिना टूटे संभालना जीवन में हर जगह तारीफ नहीं मिलेगी। कभी स्कू...