नई दिल्ली, फरवरी 27 -- होली के दिन हवा में उड़ते गुलाल और हुड़दंग के बीच प्यास और थकान का लगना बेहद स्वाभाविक होता है। इस दिन लोग घर आए मेहमानों स्वागत गुझिया की मिठास और पकौड़ों का चटपटे स्वाद के साथ करते हैं। हालांकि गले को ठंडक और पेट को सुकून देने के लिए लोग ठंडाई और छाछ का स्वाद लेना पसंद करते हैं। लेकिन अकसर देखा जाता है कि लोग मसाला छाछ के नाम पर छाछ में नमक और जीरा डालकर परोस देते हैं। जो कि मसाला छाछ बनाने का सही तरीका तो बिल्कुल नहीं होता है। अपनी इस खबर में आज आपको बताते हैं मसाला छाछ बनाने का देसी और सही तरीका। मसाला छाछ गर्मियों के लिए एक बेहतरीन और ताजगी भरी ड्रिंक है। नाच-गाने और रंगों की मस्ती के बीच जब आप पुदीने और भुने जीरे की खुशबू से महकती हुई यह देसी मसाला छाछ मेहमानों को परोसेंगे, तो यकीन मानिए, हर कोई इसकी ताजगी का दी...