नई दिल्ली, मार्च 24 -- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार की तरफ से किए गए अनेक उपायों की वजह से देश में किसानों की आय में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि कुछ किसानों की आय सिर्फ दोगुनी नहीं, बल्कि चार और आठ गुना तक बढी है। उन्होंने कहा कि यह धारणा गलत है कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा पूरा नहीं किया। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय ने किसानों की आय दोगुनी के बारे में सवाल किया। इसके साथ राय ने सवाल भी पूछा कि देश में किसानों की खुदकुशी के मामले में कब तक शून्य पर आएंगे। इसके जवाब में शिवराज सिंह चौहान ने कहा वह पूरी जिम्मेदारी से यह कह रहे हैं कि आय दोगुनी हुई है। उन्होंने कहा कि कई किसानों की आय सिर्फ दोगुनी नहीं हुई, कई किसानों की आय तीन गुनी और चौगुनी भी बढ़ी है। कृषि मंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.