जौनपुर, मार्च 16 -- रोड-नाली और स्ट्रीट लाइट के साथ बिजली आपूर्ति की मुकम्मल व्यवस्था किसी कॉलोनी या मोहल्ले के विकास का मानक मानी जाती है। जब वे सभी व्यवस्थाएं जर्जर हों, बाशिंदे रोज समाधान के लिए छटपटा रहे हों तो जिम्मेदारों की कार्यशैली कटघरे में खड़ी हो जाती है। यही हालात सराय रुस्तम में भी हैं। नालिां टूटी, सड़क जर्जर, कूड़ा निस्तारण की लचर व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट खराब। नगरपालिका सिर्फ दावों से खुद को 'रुस्तम' (वीर) मान रही है। समस्याएं तो हर कदम पर लोगों का दम निकाल रही हैं। स्थानीय बाशिंद अफसरों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक फरियाद कर चुके हैं, मगर सुनवाई कहीं नहीं हुई। नगरपालिका मुंगरा बादशाहपुर के वार्ड संख्या-8, सराय रुस्तम के रहवासियों ने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में सभी छोटी-बड़ी समस्याओं की तरफ ध्यान खींचा। सुरेशचंद पटेल ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.