सिर्फ तेल नहीं, दवाओं के लिए भी बने रणनीति. RBI के पूर्व गवर्नर ने किया अलर्ट
नई दिल्ली, जून 17 -- अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बावजूद भारत की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंता खत्म नहीं हुई है। पूर्व RBI गवर्नर और शिकागो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रघुराम राजन ने ये बात कही है। उन्होंने भारत की जीडीपी के बाद अब वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर अहम चेतावनी दी। इसके साथ ही राजन ने कहा कि भारत को तेल के अलावा दवा उद्योग में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की आपूर्ति को लेकर भी रणनीति बनानी चाहिए।तेल मंडार को मजबूत करने की जरूरत ET Now से बात करते हुए रघुराम राजन ने कहा, ''भारत के कच्चे तेल, एलएनजी और एलपीजी आयात का बड़ा हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आता है। ऐसे में भारत को अपने रणनीतिक तेल भंडार को और मजबूत करने की जरूरत है ताकि किसी भी संकट की स्थिति में ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित न हो।'' इसके साथ ही उन्होंने भारत को ऊर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.