लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- ग लखीमपुर। शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार है। बहने अपने भाइयों को राखी बांधने जेल जाती है। त्योहार पर सुबह 8 बजे से मिलाई शुरू होगी, जो शाम तक चलेगी। जिससे सभी बहने अपने बंदी भाइयों को राखी बांध पाएं। सुरक्षा की दृष्टि से फैसला लिया गया है कि खुली मिठाई जेल के अंदर नहीं जाएगी।जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रक्षाबंधन पर सुबह आठ बजे से मिलाई शुरू करा दी जाएगी। इस दौरान राखी बांधने आने वाले बहनों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- Sitapur News: रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार, बच्चों की पसंद आ रही कार्टून वाली राखियां उन्होंने बताया कि सुरक्षा नियमों के तहत जेल में बंद भाइयों का मुंह मीठ...