नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- हर किचन में मिक्सर-जूसर होता ही है और इससे मसाला पीसना हो या फिर फल-सब्जियों का जूस आसानी से निकल आता है। ज्यादातर लोगों को यही पता है कि जूसर सिर्फ जूस निकालने के काम आता है और सब इसका यही इस्तेमाल करते हैं। कम ही लोग जानते हैं कि जूसर का इस्तेमाल आप किचन के कई कामों में कर सकते हैं। आपका जूसर रसोई के कुछ कामों को झटपट निपटा सकता है। अगर आप भी जूसर के बारे में कुछ कमाल हैक्स नहीं जानते हैं, तो इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़ें। हम आपको जूसर से जुड़े 4 कमाल के हैक्स बताने जा रहे हैं।1. पेस्ट-प्यूरी बन जाती है झटपट जूसर में ऐसे ब्लेड लगे होते हैं, जो फलों को छिलके सहित पीसकर जूस निकाल देते हैं। उसके ब्लेड काफी शार्प होते हैं, ऐसे में आप इसका इस्तेमाल टमाटर की प्यूरी या फिर कोई पेस्ट बनाने में कर सकती हैं। टमाटर को सिर्फ ...