मेरठ, अगस्त 23 -- मेरठ। जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन में लड़कियों के गाली देते वायरल वीडियो के बाद सबसे बड़ा छात्र संगठन एबीवीपी बेटियों की राष्ट्रवादी तस्वीर पेश करने जा रहा है। 18-30 साल की जेन-जी ये बेटियां रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती, गार्गी और अपाला जैसी विदुषियों को प्रेरणास्रोत मानते हुए वंदे मातरम गायन के साथ शोभायात्रा निकालेंगी। मेरठ प्रांत के 14 प्रशासनिक जिलों में आठ से 12 सितंबर के बीच 22 हजार बेटियां एबीवीपी के युवती सम्मेलन में शिरकत करने जा रही हैं। 'त्वम हि दुर्गा' के इस अभियान में एबीवीपी के देशभर में 46 प्रांतों में करीब दस लाख बेटियां खुद को सशक्त एवं सुसंस्कृत बेटी के रूप में पेश करेंगी। मेरठ प्रांत में इस अभियान को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मेरठ शहर में 15 सौ बेटियां निर्धारित ड्रेस में चौ. चरण सिंह विवि क...