नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- मच्छरों का आतंक गर्मी से लेकर बरसात तक लगातार बढ़ा रहता है और इनसे खतरनाक बीमारियां जैसे मलेरिया, डेंगू के होने का खतरा भी रहता है। हम सभी को लगता है कि गंदे पानी में मच्छर पनपते हैं और ऐसे में हम घर या आस-पास गंदा पानी जमा नहीं होने देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं मच्छर सिर्फ गंदे पानी में ही नहीं पनपते। घर की ऐसी 5 जगहें हैं, जहां मच्छर आसानी से अपना घर बना लेते हैं और फिर उनका आतंक बढ़ जाता है। हमें यह समझ नहीं आता है कि आखिर इतने मच्छर कहां से आ रहे हैं।1. गमले और उसकी ट्रे अगर आपके घर में खूब सारे गमले रखे हुए हैं और साथ में उसकी ट्रे भी लगी है, तो उसे चेक करें। गमलों और उनकी ट्रे में कई बार पानी भर जाता है, जिसमें मच्छर पनपते हैं। इसलिए पौधों की ट्रे में पानी जमा न होने दें और उसकी रोजाना सफाई करें।2. कूलर...