लखनऊ, जुलाई 9 -- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट में मामले की न्यायिक जांच कराने, पूरे ट्रस्ट को भंग करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आरोपियों के प्रति नरमी बरती जा रही है। उन्होंने लिखा कि "ये कैसी पाबंदी है कि आरोपियों का स्वागत पुलिस दरवाज़ा खोलकर कर रही है।" उन्होंने कहा कि यदि ड्राइवर फंसता है तो मालिक की भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। साथ ही सवाल उठाया कि जिसका नाम अंतरिम रिपोर्ट में नहीं है, वह अंतिम रिपोर्ट में कैसे आएगा।पूरा ट्र्स्ट भंग हो- अखिलेश सपा अध्यक्ष ने कहा कि जिस व्यक्ति पर आरोपों का ठीकरा फोड़ा गया, वह रिपोर्ट के अनुसार "काफी ठीक" निकला। उन्होंने यह भी दावा किया...