नई दिल्ली, जून 2 -- शादी सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का रिश्ता होता है। यही वजह है कि जीवनसाथी चुनते समय केवल अच्छी नौकरी या मोटी सैलरी देखकर फैसला नहीं करना चाहिए। आज के समय में कई परिवार लड़के की कमाई को अपनी बेटी के सुखी जीवन का बड़ा पैमाना मान लेते हैं, लेकिन एक सफल और खुशहाल शादी के लिए कई दूसरी बातें भी उतनी ही जरूरी होती जितनी फाइनेंशियल कंडीशन। अगर आप अपनी बेटी के लिए रिश्ता देख रहे हैं, तो कुछ ऐसे सवाल जरूर पूछें जो लड़के की सोच, जिम्मेदारी और परिवार के प्रति उसके नजरिए को समझने में मदद करें। ये सवाल भविष्य में आने वाली कई परेशानियों से बचा सकते हैं और सही फैसला लेने में आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं लड़के के फाइनेंशियल कंडीशन के अलावा शादी से पहले उससे कौन जरूरी सवाल पूछने चाहिए।शादी और रिश्तों को ले कर उ...