सिर्फ एक सर्जन के सहारे चल रहा है सौ शय्या सदर अस्पताल, परेशानी
खगडि़या, जून 22 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। आधारभूत संरचना में भले ही खगड़िया सदर अस्पताल का बिहार में एक अहम स्थान हो, लेकिन डॉक्टरों की कमी की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। इसके कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल स्थिति यह है कि कई विभागों के विशेषज्ञ का भी अभाव है। ऐसे में मरीजों का समुचित इलाज संभव नहीं हो पा रहा है। सौ शय्या सदर अस्पताल के लिए एक मात्र सर्जन ही पदस्थापित हैं। ऐसे में सर्जन के छुट्टी पर जाने पर सर्जरी संभव नहीं हो पाता है। लगातार प्रयास के बावजूद भी जिले के सदर अस्पताल में डॉक्टरों की कमी दूर नहीं हो पा रही है। उल्लेखनीय है कि सौ शय्या सदर अस्पताल में मात्र 23 डॉक्टर ही वर्त्तमान में कार्यरत हैं। इसमें से कई डॉक्टर प्रतिनियुक्त हैं। यह भी पढ़ें- डॉक्टर गए दिव्यांगजन शिविर में, मरीजों को हुई परेशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.